सूरजपुर डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार: हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी का हत्यारा है ये दुर्दांत… बलरामपुर पुलिस ने यात्री बस से दबोचा; पुलिस ने और भी सस्पेक्ट्स को पकड़ा… SP ने जनाजे को दिया कंधा

सूरजपुर, बलरामपुर। सूरजपुर के दोहरे हत्या कांड के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस के जरिए अंबिकापुर आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कुलदीप साहू सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी है। आरोपी को झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सायबर सेल में पूछताछ के लिए रखा गया है। फिलहाल, आरोपी को सायबर सेल के अंदर ही रखा गया है, जहां उससे आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप साहू

सूत्रों के अनुसार, आरोपी कुलदीप हत्या के बाद झारखंड भाग गया था। बलरामपुर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और लगातार उसे मॉनिटर कर रही थी। अंततः, कुलदीप को बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवाकर गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पुलिस को शक है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। संदिग्धता के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुलदीप की तलाश के लिए कई जिलों के अधिकारी सूरजपुर बुलाए गए हैं, और शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

SP ने दिया जनाजे को कंधा

दूसरी ओर तालिब शेख की पत्नी और बेटी के शवों को उनके गृहग्राम मनेंद्रगढ़ लाया गया। आज सुबह, टीवी टावर रोड स्थित निवास से उनका जनाजा निकाला गया। एसपी ने भी जनाजे को कंधा दिया और फिर मौहारपारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संयुक्त पुलिस परिवार ने कुछ देर पहले ही आरोपी कुलदीप पर इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार और एनकाउंटर पर एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया था।

हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की मृत पत्नी और बेटी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Media Ban Order Cancelled: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश को राज्यभर में उठे विरोध के बाद आखिरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग...

जशपुर को मिली बड़ी सौगात: CM साय ने 3...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की...

दुर्ग में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन: सांसद बघेल...

ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन मुख्य अतिथि बघेल ने किया प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन दुर्ग। आज विश्वभर में ग्यारहवां...

भिलाई में बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट कर 54 लाख का...

भिलाई। देश में इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। साइबर फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले बहुत शातिर...