सूरजपुर डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार: हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी का हत्यारा है ये दुर्दांत… बलरामपुर पुलिस ने यात्री बस से दबोचा; पुलिस ने और भी सस्पेक्ट्स को पकड़ा… SP ने जनाजे को दिया कंधा

सूरजपुर, बलरामपुर। सूरजपुर के दोहरे हत्या कांड के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस के जरिए अंबिकापुर आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कुलदीप साहू सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी है। आरोपी को झारखंड की ओर से आ रही एक यात्री बस से पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सायबर सेल में पूछताछ के लिए रखा गया है। फिलहाल, आरोपी को सायबर सेल के अंदर ही रखा गया है, जहां उससे आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप साहू

सूत्रों के अनुसार, आरोपी कुलदीप हत्या के बाद झारखंड भाग गया था। बलरामपुर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और लगातार उसे मॉनिटर कर रही थी। अंततः, कुलदीप को बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवाकर गिरफ्तार किया गया। इस बीच, पुलिस को शक है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। संदिग्धता के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुलदीप की तलाश के लिए कई जिलों के अधिकारी सूरजपुर बुलाए गए हैं, और शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

SP ने दिया जनाजे को कंधा

दूसरी ओर तालिब शेख की पत्नी और बेटी के शवों को उनके गृहग्राम मनेंद्रगढ़ लाया गया। आज सुबह, टीवी टावर रोड स्थित निवास से उनका जनाजा निकाला गया। एसपी ने भी जनाजे को कंधा दिया और फिर मौहारपारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संयुक्त पुलिस परिवार ने कुछ देर पहले ही आरोपी कुलदीप पर इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार और एनकाउंटर पर एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया था।

हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की मृत पत्नी और बेटी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...