CG – कैरेक्टर पे था शक, नाबालिग पत्नी का कर दिया मर्डर: कुछ ही महीने पहले की थी लव मैरिज… पति-पत्नी दोनों को एक दूसरे पर था शक… विवाद हुआ तो ले ली जान, हत्या के केस में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

कैरेक्टर पे था शक, नाबालिग पत्नी का कर दिया मर्डर

आरंग। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में एक पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के कैरेक्टर (चरित्र) पर शक करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, सागर निर्मलकर नेवरा के वार्ड नंबर 22 अटल आवास में रहता था। उसने 17 साल की लड़की से कुछ महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा था। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका था।

बताया गया कि मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी नीचे अपने कमरे में सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी छत पर सोने चले गई थी। इसके बाद बुधवार सुबह पत्नी उठकर वापस नीचे आई। फिर कुछ काम से लगभग 9 से 10 बजे के बीच ऊपर गई थी। तभी आरोपी छत पर गया। वहां उससे झगड़ा करने लगा।

झगड़ा इतना हुआ कि आरोपी ने गला दबाकर पत्नी को मार दिया। वहीं उसकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेजा गया।

वहीं आरोपी पति से भी पूछताछ की गई। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी इसके पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अब वापस लौटकर फिर उसने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है। मामले में नेवरा थाना के टीआई सुदर्शन सिंह धुव्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पति सागर निर्मलकर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी ने पत्नी की छत पर हत्या की है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुशासन तिहार: महुआ पेड़ की छांव में लगी सीएम...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

दुर्ग में बड़ा हादसा : नशे में धुत स्कार्पियो...

भिलाई। दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शराब के नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों...

छत्तीसगढ़ में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट : गर्मी से...

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम...

CG – पति का था अफेयर, पत्नी ने दूधमुंहे...

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली....

ट्रेंडिंग