छत्तीसगढ़ में स्वच्छ तीर्थ अभियान जारी: राजनंदगांव शहर के धार्मिक स्थलों में निगम का चला स्वच्छता अभियान, आयुक्त गुप्ता के निर्देश के बाद हर दिन हो रहीं साफ-सफाई

राजनांदगांव। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा स्वच्छ तीर्थ अभियन के तहत निगम सीमाक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों व मंदिरों में 14 से 22 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम अंतर्गत जन सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के देख रेख में स्वास्थ्य कर्मी शहर के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर में सफाई अभियान चलाकर प्रतिदिन साफ सफाई किया जा रहा है।

आयुक्त गुप्ता के निर्देश पर प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा व स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव शहर में साफ सफाई के अलावा निगम सीमाक्षेत्र के धार्मिक स्थलों व मंदिरों के परिसर की 14 जनवरी से सफाई अभियान चलाकर विशेष साफ सफाई किया जा रहा है, उक्त अभियान 22 जनवरी तक चलाया जायेगा। अभियान में जन भागीदारी से मंदिरों के आस पास श्रम दान कर साफ सफाई किया जा रहा है।

धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान की कडी में सोनार पारा शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर, महा लक्ष्मी मंदिर, संतोषी मंदिर, बाला जी मंदिर, राम दरबार मंदिर, बागेश्वर मंदिर, महावीर चौक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,गणेश मंदिर, बी.एन.सी.मिल राम मंदिर,ठा.प्यारेलाल चौक हनुमान मंदिर, शनिमंदिर, मानव मंदिर व गांधी चौक हनुमान मंदिर, मॉ पाताल भैरवी मंदिर, शारदा मंदिर, फिरंतीन मंदिर, बसंतपुर हनुमान मंदिर के अलावा शहर में स्थित अन्य मंदिरों में 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर, कटिली झाडिया काटकर, दवा का छिडकाव कर चूना लाईन डाला जा रहा है। धार्मिक स्थलों मंदिरो में 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...