कल शहर के इन इलाकों में नहीं खुलेंगे नल: इंटकवेल यार्ड में बिजली मेंटेनेंस के चलते प्रभावित होगी जलापूर्ति

भिलाई। शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग शुक्रवार को आवश्यक मेंटेनेंस करेगा। इसके लिए विद्युत सप्लाई सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक इंटकवेल में बंद रखी जाएगी। जिसके चलते शिवनाथ इंटकवेल से 24 एमएलडी और 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट को इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, क्योंकि शिवनाथ का मोटर पंप विद्युत अवरोध के कारण चालू नहीं हो पायेगा।

निगम जलकार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहायक यंत्री (एचडी )छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का पत्र क्रमांक 577 दिनांक 9 /11/22 अनुसार विद्युत अवरोध के चलते 42 एमएलडी और 24 एमएलडी को पानी नहीं मिलने की वजह से 11 नवंबर को सुबह के बाद दुर्ग निगम सीमा अंतर्गत के विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित होगी। वही 12 नवंबर को सुबह से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जावेगी।

इस दौरान इन क्षेत्रों के लिए नगर निगम जल विभाग के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकार और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने शहर के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...