कल से दो दिनों तक शहर के इन इलाकों में नहीं खुलेंगे नल…मेयर, कमिश्नर और जलकार्य विभाग के प्रभारी ने फिर से कहा-असुविधा के लिए खेद है

भिलाई। दुर्ग शहर के लोगों के लिए ये खबर काम की है। दुर्ग निगम की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि शहर के कुछ वार्डों में पेयजल आपूर्ति 15 और 16 दिसंबर को प्रभावित होगी।

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन योजना के तहत पदमनाभपुर जोन के वार्ड क्रं0 45 में नवनिर्मित पानी टंकी में इंटरकनेक्शन का कार्य दिनांक 15 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक के मध्य किया जावेगा। जिसके कारण उक्त तिथियों में निम्नाकिंत वार्ड क्रं0 41. 42, 43, 44, 45 और 46 की जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लक्ष्मण तिवारी एवं जलकार्य प्रभारी सजय कोहले ने असुविधा के लिए वार्ड क्षेत्र नागरिको से खेद व्यक्त किया। निगम द्वारा तिथि के पूर्व नागरिकों से अनुरोध है कि पर्याप्त मात्रा में जलसंग्रहण कर लेवे आवश्यकतानुसार मांग पर टैंकर से जलप्रदाय किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...