रायपुर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, किराये के मकान में पंखे से लटका मिला शव, प्रेम पत्र भी मिला

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर में NEET की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव उसके किराये के मकान में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को एक युवती का प्रेम पत्र भी मिला है। हालांकि, छात्र के आत्महत्या करने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मृतक की पहचान बलौदाबाजार निवासी श्रेयांश बंजारे (17), पिता हरपाल बंजारे के रूप में हुई है। वह अक्टूबर 2026 से कुशालपुर में किराये के मकान में रहकर एलेन कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिली। आशंका जताई जा रही है कि उसने मंगलवार देर रात ही फांसी लगा ली थी। बुधवार को जब श्रेयांश कोचिंग नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों ने फोन करना शुरू किया। कई बार कॉल करने के बावजूद जब उसने फोन नहीं उठाया तो दोस्त उससे मिलने किराये के मकान पहुंच गए।

मकान पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दोस्तों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो श्रेयांश का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

टिफिन लेने भी नहीं पहुंचा था छात्र

मकान मालिक के मुताबिक, श्रेयांश को सुबह और शाम टिफिन दिया जाता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक वह टिफिन लेने नहीं पहुंचा था। इसी बीच उसके दोस्तों के मकान पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के पिता की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा।

कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र

घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को छात्र के हाथ में एक युवती का प्रेम पत्र मिला। पत्र में युवती ने उसे प्रेम संबंधों में अधिक उलझने के बजाय अपने करियर और भविष्य पर ध्यान देने की सलाह दी थी। पुलिस इस पत्र को जांच का हिस्सा बनाकर छात्र के व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के पिता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। दोस्तों, मकान मालिक और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...

पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का किसी दूसरे...