CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी बरामद, 3.39 लाख कैश भी जब्त

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और छह चांदी जैसी सिल्लियां बरामद की हैं। इसके अलावा कार से 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद भी मिले हैं। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने नकदी और कार समेत कुल 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी और बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले के सीमावर्ती नाकों और चेक पोस्ट पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 नवंबर 2026 को बसना थाना पुलिस की टीम पलसापाली अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग की मारुति सुजुकी विक्टोरियस कार क्रमांक CG 23Q 9222 को रोककर तलाशी ली। कार में उमेश कंसारी निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर और रोशन कुमार साहू निवासी ग्राम बेलटूकरी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद सवार थे।

छह बैगों में रखे थे चांदी के आभूषण और सिल्लियां

कार की तलाशी के दौरान डिक्की और सीट पर रखे छह काले रंग के बैग मिले। इन बैगों में प्लास्टिक के डिब्बों के अंदर चांदी के विभिन्न आभूषण रखे हुए थे। इनमें पायल, बिछिया, अंगूठी, चेन, कड़ा, ब्रेसलेट और करधन के अलावा चांदी के बर्तन, मूर्तियां तथा छह सिल्लियां शामिल थीं।

पुलिस ने कुल 52 किलो 528 ग्राम चांदी जैसी धातु के सामान और 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने चांदी, नकदी और कार को जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये बताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...

पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का किसी दूसरे...

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...