छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’, स्कूलों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस (28 नवंबर) के अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के तहत प्रदेश के सभी जिलों की शासकीय शालाओं में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा, छत्तीसगढ़ी निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी मुहावरे और लोकोक्तियों से जुड़ी गतिविधियां शामिल होंगी।

संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 28 नवंबर के उपलक्ष्य में महतारी भाखा सम्मान सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है।

आयोग का उद्देश्य स्कूली बच्चों में छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति रुचि और सम्मान बढ़ाने के साथ ही प्रदेश की स्थानीय भाषाओं, बोलियों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना है। सप्ताहभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा भी तय कर दी गई है। इस आयोजन के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...

पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का किसी दूसरे...

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...