दुर्ग में कल इन वार्डों में नहीं खुलेगा नल: पाइप लाइन लीकेज मरमत के लिए निगम का शटडाउन… शहर के 6 वार्डों में रहेगा जलप्रदाय प्रभावित; जानिए

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जी.ई. रोड रायपुर नाका रोड में बजाज आटो के सामने बघेरा टंकी भरने वाली राइजिंग पाईप लाईन लिकेज हो गया है। जिसे दिनांक- 13 नवंबर बुधवार रिपेयर किया जाएगा। इस हेतु जलकार्य विभाग द्वारा शट डाउन लिया जायेगा जिसके कारण बघेरा की पानी टंकी भर नहीं पाएगी। जानकारी के अनुसार उक्त दिवस सुबह की वाटर सप्लाई के बाद शाम को वाटर सप्लाई बघेरा जोन की प्रभावित होगी जो निम्नानुसार है।

शहर 6 वार्डो में रहेगा जलप्रदाय प्रभावित :-

प्रभावित क्षेत्र वार्ड नं. 56 बघेरा क्षेत्र, वार्ड नं. 01 नयापारा क्षेत्र,वार्ड नं. 02 राजीव नगर क्षेत्र,वार्ड नं. 03 मठपारा क्षेत्र,वार्ड नं. 04 गयानगर क्षेत्र के अलावा वार्ड नं. 57 उरला रामनगर क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिको से कहा कि प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में समय की मांग अनुसार टैकरों के माध्यम से पानी प्रदाय किया जावेगा।

पाईप लाईन रिपेयर उपरांत दूसरे दिन दिनांक- 14 नवंबर को सुबह जलप्रदाय किया जायेगा। पाइप लाइन मरमत कार्य निरीक्षण पर पहुँचे कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपअभियंता मोहित मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...