CG News : महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शिक्षक, पति ने घर में बाहर से ताला लगाकर पुलिस को बुलाया

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। आरोप है कि आरोपी शिक्षक महिला को घर में अकेला देखकर बलात्कार की नीयत से घर में घुस गया था।

जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान महिला का पति घर पहुंच गया। पति को संदेह होने पर उसने घर के बाहर से ताला लगा दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया।

पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी शिक्षक प्रदोष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वाड्रफनगर के कन्या माध्यमिक शाला बरती कला में पदस्थ है। वाड्रफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...