भिलाई में कल शिक्षक सम्मान समारोह: वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टीचर्स होंगे सम्मानित… राज्यपाल, विस अध्यक्ष और डिप्टी CM के आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान होगा। गौरतलब है कि, कल राजभवन में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने सौजन्य मुलाकात कर 3 सितंबर को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका को राजभवन पहुंच न्यौता दिया था। कार्यक्रम के लिए राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति दी है। इस दौरान विधायक रिकेश सेन ने राज्यपाल को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों से भी अवगत कराते हुए महामहिम से आवश्यक चर्चा भी की थी।

उन्होंने राज्यपाल को बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय और गैर शासकीय स्कूल के 3200 से अधिक शिक्षकों का शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान होने जा रहा। श्री सेन के निमंत्रण पर महामहिम राज्यपाल ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। 3 सितंबर को होटल इम्पेरियन पुष्पक नगर बायपास रोड जुनवानी में आयोजित इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे और विशेष अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहेंगे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अपनी महत्ता के कारण गुरु को ईश्वर से भी ऊँचा पद दिया गया है। शास्त्र वाक्य में गुरु को ही ईश्वर के विभिन्न रूपों- ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश्वर के रूप में स्वीकार किया गया है। गुरु को ब्रह्मा कहा गया क्योंकि वह शिष्य को बनाता है, नव जन्म देता है। गुरु, विष्णु भी हैं क्योंकि वो शिष्य की रक्षा करते हैं, साक्षात महेश्वर भी है क्योंकि वो शिष्य के सभी दोषों का संहार भी करते हैं। भगवान के रूठने पर तो गुरू की शरण रक्षा कर सकती है किंतु गुरू के रूठने पर कहीं भी शरण मिलना सम्भव नहीं है। इसलिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के पूर्व 3 सितंबर को वैशाली नगर विधानसभा के लगभग 3200 गुरूजनों का सम्मान होने जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सेन ने सभी शिक्षकों से सम्मान समारोह में शिरकत करने आमंत्रित किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...