दुर्ग में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए घर-घर पहुंचेगी टीम: डोर-टू-डोर अभियान… 60 वार्डों में होगा सर्वे; जानिए फर्स्ट फेज में कौनसे 17 वार्ड में होगा सर्वेक्षण?

  • File Photo

दुर्ग। दुर्ग निगम क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एक विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर और कमिश्नर सुमित अग्रवाल के दिशा-निर्देश में शुरू किया जा रहा है। इसके तहत, अधिकारी और कर्मचारी शहर के प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग आयुष्मान योजना का लाभ ले सकें और इलाज में कोई रुकावट न हो।

आयुष्मान योजना के तहत, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जबकि अन्य राशन कार्ड धारकों को 50,000 रुपये तक की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के तहत सोमवार से 60 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। पहले चरण में 17 वार्डों में विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां सबसे अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाना बाकी है। इस अभियान में, लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, अपडेट करवाने और नए कार्ड के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। जो लोग 17 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, वे भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

अभियान के तहत जिन वार्डों में सर्वे होगा (18-22 नवंबर):

  1. बोरसी (वार्ड 52)
  2. कचहरी (वार्ड 39)
  3. पोटियाकला उत्तर (वार्ड 53)
  4. पोटिया कला दक्षिण (वार्ड 54)
  5. केलाबाड़ी (वार्ड 41)
  6. सिकोला भाठा उत्तर (वार्ड 16)
  7. उरला पूर्व (वार्ड 58)
  8. औद्योगिक नगर (वार्ड 17)
  9. कातुलबोड़ उत्तर (वार्ड 59)
  10. तकिया पारा (वार्ड 8)
  11. शिव पारा (वार्ड 34)
  12. शहीद भगत सिंह दक्षिण (वार्ड 19)
  13. नया पारा (वार्ड 1)
  14. पद्मनाभपुर पूर्व (वार्ड 46)
  15. मोहन नगर पूर्व (वार्ड 13)
  16. बोरसी उत्तर (वार्ड 51)
  17. तितुरडीह (वार्ड 21)

इन वार्डों में, आयुष्मान कार्ड बनाने और अपडेट कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह आयुष्मान कार्ड योजना की डोर-टू-डोर पहल गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक अहम कदम है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। यह जानकारी दुर्ग निगम के जंसंपर्क अधिकारी राजू बक्शी ने दी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...