पहली बार भिलाई निगम में तीज मिलन समारोह: लीक से हटकर काम करने वाली महिलाओं का किया जाएगा सम्मान

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तीज मिलन समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। काफी वर्षों बाद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर इसका आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन समारोह कार्यक्रम दिनांक 14 सितंबर 2022 दिन बुधवार समय 2:00 बजे से डॉक्टर बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के प्रांगण में किया जाएगा।

निगम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है। विशेष तौर पर अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। तीज मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...