छह महीने तक विधवा मकान मालकिन से दुष्कर्म करता रहा किराएदार, गर्भवती होने पर हुआ फरार

बठिंडा। यहां एक किरायेदार विधवा मकान मालकिन से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भवती होने पर फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक को नामजद करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसका सिविल अस्पताल बठिंडा से मेडिकल करवाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।

गौरतलब है कि चार दिन पहले पुलिस को शिकायत देकर 22 वर्षीय विधवा महिला ने बताया था कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ रहती है और मेहनत मजदूरी करती है। उसने अपने घर का खर्च निकालने के लिए रवि कुमार निवासी फिरोजपुर को अपने घर का एक कमरा किराये पर दिया।

करीब छह माह पहले रवि रात के समय उसके कमरे में दाखिल हुआ और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके बच्चों को मार देगा। अब वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है तो वह फरार हो गया।


Exit mobile version