कोर्ट में घुसा तेंदुआ: सामने मौत देख मची भगदड़… हमला कर तेंदुए ने कई लोगों को किया लहूलुहान… वकीलों ने भागकर बचाई जान, देखिए VIDEO

कोर्ट में घुसा तेंदुआ: सामने मौत देख मची भगदड़

मल्टीमीडिया डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोर्ट परिसर में आज अचानक तेंदुआ पहुंच गया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने कुछ लोगों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने तुरंत सूचना प्रशासन को दी. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ के हमले में एक सिपाही, एक ‌‌वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तेंदुए के घुसते ही कोर्ट रुम को खाली कराए गए। तेंदुए के घुसने से कोर्ट परिसर में दहशत और अफरा तफरी का माहौल है।

तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ कोर्ट परिसर में मौजूद है। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। वहीं, वकील तेंदुआ पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल, पिंजरा लेकर आई है। फिलहाल मुख्य कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल बंद है। बिल्डिंग के बाहर कोर्ट स्टाफ, कर्मचारी, वकील समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। वन विभाग की टीम कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गई है, जिसमें तेंदुआ होना बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “CJM कोर्ट बिल्डिंग में सीढ़ियों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्‌टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में एक सिपाही, एक ‌‌वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं।” घटना का एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है।

तेंदुए की खबर मिलते ही अपने-अपने न्यायालयों में काम कर रहे 15 से ज्यादा जज अपने-अपने रेस्ट रूम/कार्यालय के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिए। करीब आधा घंटे बाद पुलिस इस बिल्डिंग में दाखिल हुई। इसके बाद सभी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया।

Exit mobile version