CG – बाइक एक बैठने वाले 7: सड़कों पर बाइकर्स का आतंक… एक ही बाइक पर आधा दर्जन से ज्यादा युवक सवार होकर करते रहे स्टंटबाजी… खुलेआम उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए VIDEO

सड़कों पर बाइकर्स का आतंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में युवकों का खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक ही बाइक पर 7-8 लड़के सवार होकर लहराते हुए बाइक चला रहे हैं। सोशल मीडिया में इन युवको का विडियों भी वायरल हो रहा है, जिसमें यातायात नियमों की खुलेआम उल्लंघन कर बेखौफ ये सभी युवक बाइक पर सवार होकर शहर में स्टंटबाजी करते दिख रहे है।

प्रदेश में आचार संहिता लगते ही भले ही पुलिस एक्शन मोड पर है। लेकिन पुलिस की कार्रवाईयों से बेखौफ नौजवान राजधानी की सड़को अक्सर स्टंटबाजी करते देखे जा सकते है। ये नौजवान ना केवल अपनी जान के साथ बल्कि दूसरो की जान को भी खतरे में डालने से गुरेज नही करते। ताजा मामला रायपुर के आमानाका क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक बाइक पर एक-दो या तीन नही बल्कि पूरे 7 युवक सवार होकर सड़क पर तफरी करते दिखे।

अपनी जान जोखिम में डालने वाले इन नौजवानों का कुछ लोगों ने विडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गयी है। यातायात सीएसपी ने इस घटना को बेहद की आपत्तिजनक बताया है। उन्होने नियमों का उल्‍लंघन करने वाले सभी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लेकिन घटना का विडियों सामने आने के बाद से पुलिस अब तक यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले युवको तक नही पहुंच पायी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...