JE भर्ती के कैंडिडेट्स ध्यान दें: 22 मई को होगा दस्तावेजों का परीक्षण…जितने पदों पर भर्ती, उससे दोगुने को आमंत्रित, यहां देख सकते हैं अपना नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई-कनिष्ठ अभियंता) की भर्ती के लिये पहले पात्र उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परीक्षण 22 मई को होगा। दस्तावेज परीक्षण के लिये सिविल, आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स और मेकेनिकल ब्रांच की सूची जारी कर दी गई है। इसमें विज्ञापित पदों में से डेढ़ से दोगुने उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। अभ्यर्थी इस सूची का अवलोकन पॉवर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in में कर सकते हैं।

इन पदों के लिये पूर्व में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी, जिसके प्राप्तांक के आधार पर दस्तावेजों के परीक्षण के प्राविधिक पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण पॉवर होल्डिंग कंपनी के डगनिया मुख्यालय में 22 मई को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

उम्मीदवारों को इसकी सूचना उनके व्दारा आवेदन में दर्शाये ई मेल आईडी पर मेल से एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजा जा रहा है।

इसी तरह इलेक्ट्रिकल संकाय के दस्तावेज परीक्षण के लिये अलग से तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...