CC में फोटोग्रॉफर पर जानलेवा हमला: पार्क के पास दोस्तों के साथ बैठे फोटोग्रॉफर का सिर फोड़ा, गाल पर चीरा…सिर पर लगे 18 टांके, पुलिस ने दर्ज किया सिर्फ मारपीट का केस

भिलाई। फोटोग्रॉफर पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला हुआ है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि विद्या विहार नेहरु नगर सुपेला निवासी गोयल निर्मलकर पर हमला हुआ है।

गोयल का द मूमेंट फोटोग्राफी नाम की दुकान है। 10 मई की रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित मोमेंट पार्क में अपने दोस्त कुणाल देशमुख, वैभव के साथ पार्क में बैठा था। इस दौरान अनस खान और उसके दो दोस्त समेत तीनों मिलकर दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।

अनस खान ने अपने पास रखे धारदार हथियार निकालकर गोयल के सिर व गाल पर हमला कर मौके से तीनों फरार हो गए। गोयल को गंभीर अवस्था में शास्त्री अस्पताल उपचार के लिए भिलाई नगर पुलिस और उसके दोस्त लेकर आए। जिसके सिर पर 13 टाका लगने के बाद भी शास्त्री अस्पताल के डॉक्टर ने सामान्य चोट रिपोर्ट में उल्लेख लिखकर खानापूर्ति किया है।

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से गोयल ठीक से बात नहीं कर पा रहा है। वहीं भिलाई नगर पुलिस ने भी खानापूर्ति के रुप में प्राथमिकी दर्ज कर घायल का बयान लेने में जुटी हुई है। अनस खान समेत उसके दोस्त घटना के समय नशे में चूर थे।

गोयल तीन भाईयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है। घटना की रात अपने दोस्तों से मिलने सिविक सेंटर पहुंचा था। जहां अनस खान समेत उसके दोस्त वहीं आसपास मंडरा रहे थे।

मौका मिलने पर गोयल को जान से मारने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया। भिलाई नगर थाना के प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। बयान के बाद धारा बढ़ाये जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...