भिलाई में चाकूबाजी की घटना: पार्क में युवती से खड़े होकर बात कर रहा था युवक… कुछ युवकों ने कर दिया कमेंट्स, हो गया झगड़ा… आरोपियों ने कर दिया चाकू से प्राणघातक हमला, घायल ICU में भर्ती

भिलाई। पार्क गेट के सामने खड़े होकर युवती से बात कर रहे युवक को भारी पड़ गया है। उसके ऊपर कुछ युवकों ने प्राणघातक हमला कर दिया है। इस घटना में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत जुर्म दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि एवेन्यु डी जुबली पार्क गेट के सामने सेक्टर-6 में रिसाली बस्ती निवासी आंचल यादव अपने दोस्त विश्वजीत विश्वास के साथ खड़ी होकर बात कर रही थी। इस दौरान कल शाम 7.30 बजे गार्डन की ओर से 4 युवक अचानक पहुंचे। आंचल और विश्वजीत को बात करता देख युवकों ने कमेंट्स पास कर दिया।

इतने में विश्वजीत को गुस्सा आ गया और युवकों से कहा तुम लोग को क्या करना है। इसी बात पर युवक आक्रोशित हो गए और धारदार चाकू से विश्वजीत के पेट में जोरदार हमला कर दिया। ये सब देख युवती चिल्लाने लगी। तब गार्डन के आसपास खड़े लोग तुरंत पहुचे और आरोपियो को पकड़ लिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

विश्वजीत एकता चौंक हाऊसिंग बोर्ड जामुल निवासी है। इस कार्रवाई में उप निरी. अर्जुन पटेल , प्र आर. रुमन सोनवानी, आर अमित वर्मा, अनिल गुप्ता, राधे यादव एवम मानसिह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाई दूज पर कवर्धा में भीषण सड़क हादसा :...

कवर्धा। भाई दूज के दिन कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। रणवीरपुर पुलिस चौकी...

सूर्य विहार में दिवाली की रात उपद्रवियों का तांडव...

भिलाई। दीपावली के त्योहार पर जहां शहरभर में रोशनी और खुशियों का माहौल था, वहीं भिलाई के सूर्य विहार आवासीय परिसर में असामाजिक तत्वों...

20 साल पुराने रिश्वत कांड में ACB की बड़ी...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करीब दो दशक पुराने रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। साल...

रायपुर में जमीन के नाम पर 36 लाख की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। आरोप...