Durg News : पुलिस के चंगुल से आरोपी फरार, SSP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच

दुर्ग। एसएसपी विजय अग्रवाल ने काम में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। बता दें कि बीते दिनों रायपुर से पकड़कर आरोपी हेमंत अग्रवाल को बिना हथकड़ी लगाए पुरानी भिलाई व्यवहार न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था, इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला, जिसके बाद इस मामले में जांच कराई गई।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर लाइन अटैच कर दिया है। जामुल थाने के प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार, आरक्षक रत्नेश कुमार और चेतमान गुरुंग के खिलाफ कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि आरोपी हेमंत अग्रवाल पर 21 वर्षीय तान्या देवांगन को जबर्दस्ती उसके कुरूद स्थित घर से घसीटकर कार में बिठाकर रायपुर ले जाने और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...