दुर्ग की नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो आरोपी ने किया वायरल: इंस्टाग्राम से दोस्ती… युवक ने बनाया वीडियो, फिर परिजनों को ही भेज दिया… आरोपी को पुलिस ने हजारों Km दूर से किया गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की हरकतों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की शीघ्र तलाश शुरू की। पूरा मामले दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।

दरहसल आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता के साथ दोस्ती की और उसे बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बना लिया। जब पीड़िता के परिजनों ने उसे आरोपी से बात न करने की सलाह दी, तो आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो व्हाट्सएप पर उसके परिजनों को भेज दिया। इस शिकायत के आधार पर दिनांक 03/07/2024 को चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/24 धारा 509ख, 354C भादवि, 67बी आईटी एक्ट और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने नाबालिग के खिलाफ अपराध को गंभीरता से लिया और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और नगर पुलिस अधीक्षक चिराग जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुलगांव ने एक टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश में राजस्थान भेजा। आज, दिनांक 08/10/2024 को आरोपी संदीप अदावत (21 वर्ष), पिता अशोक अदावत, निवासी ग्राम मानपुर आर, थाना परसोला, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे, प्रधान आर. 1481 पुनेश साहू, आर. 602 हीरालाल देशमुख और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...