स्त्री फिल्म की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड को लेकर खोले कई राज… बोली – ‘उसने मेरे प्राइवेट पार्ट्स पर घूंसे मारे’, करता था टॉर्चर… हरकतें सुन कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार्स जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं. कुछ समय पहले स्त्री फिल्म की एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने एक दिल दहला देने वाला खुलासा किया था. इस खुलासे के बारे में जानकर उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए थे. फ्लोर सैनी ने बताया था कि कैसे वे एक एब्यूसिव रिलेशनशिप से गुजरी थीं. एक्ट्रेस के मुताबिक 20 साल की उम्र में उन्हें एक फिल्म प्रोड्यूसर से प्यार हो गया था. हालांकि बाद में यही रिश्ता उनके लिए सिरदर्द बन गया.

फ्लोरा सैनी ने इससे पहले साल 2018 में भी अपने बॉयफ्रेंड पर मी टू मूवमेंट के तहत कई खुलासे किए थे. वहीं हाल ही में दिए गए एक ताजा इंटरव्यू में फ्लोरा ने कहा कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और फिल्म प्रोड्यूसर गौरांग दोषी के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था. उन्होंने ऐसा अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर किया था. फ्लोरा कहती हैं कि शुरुवात में वह इतना स्वीट था कि उन्होंने उनके पेरेंट्स तक को मूर्ख बना दिया था. फ्लोरा ने कहा, “आपके पेरेंट्स रेड फ्लैग्स देख लेते हैं. श्रद्धा केस में भी यही हुआ. वे पहले आपको अपनी फैमिली से अलग करते हैं. मैंने भी घर छोड़ा और एक हफ्ते के अंदर ही उसने मारपीट शुरू कर दी. मुझे समझ नहीं आता था कि वो अचानक ऐसा क्यों करने लगा क्योंकि मेरे लिए वह सच में एक अच्छा लड़का था”.

फ्लोरा आगे कहती हैं, “एक रात उसने मारमार के मेरा जबड़ा तोड़ दिया. एक रात उसने अपनी पिता की फोटो की कसम खाकर कहा कि वह मुझे मार डालेगा. जैसे ही वह फोटो फ्रेम रखने मुड़ा मेरी मां के शब्द मेरे कानों में गूंजे कि ऐसी परिस्थिति में बस वहां से भाग. मत सोच कपड़े पहने हैं कि नहीं, पैसे हैं या नहीं, बस भाग. मैं अपने घर भागी और वापस कभी नहीं गई”. न्यूज़ 18 को दिए गए इंटरव्यू में फ्लोरा ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड एब्यूसिव हो गया था कि वह उनके प्राइवेट पार्ट्स और चेहरे पर घूसे मारता था और उन्हें काम नहीं करने देता था. इतना ही नहीं वह एक्ट्रेस को किसी से बात भी नहीं करने देता था. हालांकि अब एक्ट्रेस इस रिलेशनशिप से बाहर निकल चुकी हैं और खुश हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...