उरला में IHSDP आवास का प्रीमियम न जमा करने वालों का आबंटन होगा निरस्त… 1638 हितग्राहियों का नाम निरस्तीकरण सूची में शामिल; 15 दिन दावा आपत्ति

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के उरला में निर्मित आई.एच.एस.डी.पी. आवासों का प्रीमियम किश्त जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों का आवंटन निरस्त किया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार, आवासों के आबंटन में नियमों का पालन न करने पर लगभग 1638 हितग्राहियों के नाम निरस्तीकरण की सूची में शामिल किए गए हैं।

प्रभारी राजस्व अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिन आबंटनधारियों ने बार-बार सूचनाएं दिए जाने के बावजूद प्रीमियम किश्त राशि आज तक जमा नहीं की, उनके आवासों का आबंटन निरस्त किया जाएगा। निरस्त की गई आवासों की सूची निगम कार्यालय में अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।

यदि कोई हितग्राही अपने निरस्तीकरण के संबंध में दावा या आपत्ति करना चाहता है, तो उसे 15 दिन के भीतर निगम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 03 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर करना होगा। समयावधि समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...