राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष पहुंचे दुर्ग: पुष्प गुच्छ से हुआ स्वागत… अधिवक्ताओ की समस्याओं और उपभोक्ता प्रकरणों की पेंडेंसी के सम्बंध में ली जानकारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष जस्टिस माननीय गौतम चौरड़िया जी का शनिवार को दुर्ग आगमन हुआ। इस दरम्यान सर्किट हाउस में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व जिला न्यायालय के न्यायाधीशो ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रकरणों के बारे में जानकारी ली व अधिवक्ता संघ से चर्चा कर अधिवक्ताओ की समस्याओं ,उपभोक्ता प्रकरणों की पेंडेंसी के सम्बंध में व अन्य जानकारी प्राप्त की व उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव,जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष,सदस्य,के अलावा न्यायिक मजिस्ट्रेट दिल्ली सिंह बघेल,द्विजेन्द्रनाथ ठाकुर,अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन,सचिव रविशंकर सिंह,उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,सुनीता कसार,क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह,अशोक सिन्हा,यशवंत श्रीवास्तव, मो.चिरागुद्दीन,तिरोहित चौहान,सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...