रेप के बाद पीड़िता से मारपीट करने वाला हैवान दूसरे जिले से गिरफ्तार… परिचित ने ही जंगल में लूटी इज्जत, ऐसे पकड़ा गया बलात्कारी

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित बताया जा रहा है। पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। आरोपी शिव नारायण सोनवानी के खिलाफ BNS की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत मामला दर्ज किया गया है।

अनिल कुमार सोनी, ASP, जशपुर

जशपुर ASP अनिल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बतया कि, 18 जनवरी को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक गांव की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरोपी शिव नारायण सोनवानी के साथ लगभग एक वर्ष से जान पहचान है, उनके बीच बातचीत होती रहती थी, कि दिनांक 18.01.2025 की रात्रि लगभग 9 बजे आरोपी शिव नारायण सोनवानी मेरे घर के बाहर आया व कुछ जरूरी बात करना है कहकर इसे बाहर बुलाया, उसके बुलाने पर प्रार्थिया अपने घर से बाहर निकलकर आरोपी शिव नारायण के पास आई, तब उसके द्वारा पीड़िता को जबरन खींचकर जंगल की ओर ले जाया गया तथा प्रार्थिया के मना करने के बावजुद प्रार्थिया से दुष्कर्म किया। फिर प्रार्थिया को तुम किसी और लड़के से भी बात करती हो कहते हुए, हाथ मुक्का व मोबाइल फेंककर प्रार्थिया से मारपीट की तथा प्रार्थिया के होंठ व बाएं कान को दांत से काट दिया।

रिपोर्ट पर थाना सन्ना में आरोपी शिव नारायण के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),118(1), 296,351(2) व 115(2) तहत् अपराध पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी की पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान आरोपी के शंकरगढ़ जिला – बलरामपुर में होना पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी शिवनारायण सोनवानी को शंकरगढ़ जिला – बलरामपुर जाकर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से व अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी शिव नारायण सोनवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण विवेचना एवम आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना श्री बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक सिरद साय पैंकरा, आरक्षक अभय चौबे, विमलेश्वर, प्रवीण खलखो व सुरेश खलखो की सराहनीय भूमिका रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...