भारत संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई धूमधाम से… MLA गजेंद्र यादव हुए शामिल… बोले – बाबा साहब का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक

दुर्ग। भारत संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब के अनुयायी की ओर से शहर में निकली भव्य रैली में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किये। बाजे गाजे के साथ हजारों की संख्या में रैली में शामिल बाबा साहब के अनुयायीयों का विधायक गजेंद्र ने अभिवादन करते हुए सभी को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनायें दी, और स्वयं राजेंद्र पार्क चौक से ग्रीन चौक तक रैली में चलते रहे।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की शिक्षाएँ हमें उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करती है। अंबेडकर जयंती के इस शुभ अवसर पर, आइए भारतीय संविधान के निर्माता और हमारे राष्ट्र के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करें।देशहित में उनके कार्यों को याद करके, हम समाज में परिवर्तन लाने का संकल्प लें। रैली में युवा हाथों में नीले झंडे लिए बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे, तो महिलाए और युवतियाँ बाजे गाजे में नाचते गाते रैली में चल रहे थे। इसी प्रकार राजीव नगर में आयोजित अम्बेडकर जयंती में शामिल होकर विधायक गजेंद्र यादव ने अम्बेडकर मिशन में उत्कृष्ट सहभागिता देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...