15 अप्रैल को नामांकन भरेंगे दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू: 9 विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ जमा करेंगे अपना नामांकन, पूर्व CM बघेल भी होंगे शामिल

दुर्ग। 7 मई को होने जा रहे मतदान के लिए दुर्ग लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू कल यानी 15 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 10:00 बजे सभी कार्यकर्ताओं को गंज मंडी प्रांगण में एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। वहां से रैली के रूप में दुर्ग कलेक्ट्रेट तक जन सैलाब रैली के रूप में पहुंचेगी। फिर राजेंद्र साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगे दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने सभी से अपील की है कि सब अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नामांकन रैली को सफल बनाएं। और इस बार परिवर्तन के लिए वोट करें। अपने भविष्य के लिए ,स्वास्थ्यगत सुविधाओं के लिए ,शिक्षा के लिए। इस रैली में राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति होगी। नौ विधानसभा के जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी विधानसभा के जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य कार्यकर्ता एनएसयूआई,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस इंटक मजदूर कांग्रेस सेवादल एवं अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...