कांग्रेस की आमसभा के दौरान PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने की शिकायत, युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में कांग्रेस के एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा के बाद मीडिया से चर्चा करने दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत भाजपा नेता ने मस्तूरी थाने में की है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

दरसल मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में 13 अप्रैल 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की आमसभा थी। वे यहां कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव का प्रचार करने आए हुए थे। आम सभा समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार के द्वारा मीडिया को बीते दी जा रही थी। इस दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और लोक शांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दी गई। उक्त घटना का वीडियो अभी वायरल हुआ। इसके खिलाफ आवेदक बीपी सिंह ने मस्तूरी थाना में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

उक्त शिकायत को संज्ञान में लेकर अपराध क्रमांक 184/24 धारा 294, 504 भादवि का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...