CG में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या : घर में खून से लथपथ मिला पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों का शव, इलाके में सनसनी

जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, भवंतरा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने घर के बाहर खाट पर चार लोगों की खून से लथपथ लाशें देखीं। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते वहीं रुका हुआ था। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई।

मिस्त्री ने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं।

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...