CG News : पुलिस क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के पुलिस क्वार्टर की है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो पुलिस कॉलोनी में रहती थीं। घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही आज़ाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जहां यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या।

घटना के बाद पुलिस द्वारा मृतका के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना ने पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...