शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 2 दिनों तक किराए के मकान में बनाए संबंध, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में घर से स्कूल के लिए निकली नाबालिग को बहला फुसलाकर युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाया है। शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और फरार हो गया, जिसे ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है ।

पीड़िता के पिता ने 10 अक्टूबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 15 साल की बेटी 8 अक्टूबर 2025 को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारो के यहां पता किया। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

12 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने नाबालिग को उर्दना कृष्णापुर से बरामद किया और उसका कॉउसलिंग कराया। साथ ही महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। नाबालिग ने बताया कि उसके दोस्त सूरज के माध्यम से दीपक कुमार पासवान (21) निवासी पतराकाला (झारखंड) से जान पहचान हुआ था, दोनों मोबाइल पर अक्सर बातचीत करते थे। 8 अक्टूबर को दीपक ने कॉल कर उसे तमनार बुलाया। जहां उसने किराये के मकान में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए 2 दिनों तक रखकर शारीरिक संबंध बनाया।

11 अक्टूबर 2025 को दीपक नाबालिग को कृष्णापुर उर्दना में छोड़कर भाग गया। नाबालिग के कथन और मेडिकल रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65 (1) भारतीय न्याय संहिता 06 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ पहुंची। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त किया है।

मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तारी के लिए टीम दीगर प्रांत में दबिश दे रही है, जिसमें लगातार सफलता मिली रही है। ऑपरेशन तलाश अभी जारी है। दुष्कर्म के आरोपी की ओडिशा से गिरफ्तार कर लाया गया और जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...