दुर्ग के नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग. जिले के जामुल थाना क्षेत्र में राजीव नगर स्थित नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. शव पूरी तरह से अकड़ चुका था. जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. युवक की पहचान छावनी निवासी 26 वर्षीय कुंदन वर्मा के रूप में की गई है.

दरअसल मंगलवार दोपहर को एक शख्स पुल से गुजर रहा था तो उसकी नजर शव पर पड़ी. इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. लोगों ने जामुल पुलिस को सूचना दी तो टीम वहां पहुंची. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ नहर के आसपास लग गई. इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया.

शव पूरी तरह से अकड़ चुका था. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना हो सकता है. शव पर कोई चोट के निशान नहीं है. हत्या है या आत्महत्या यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...