अजीबोगरीब मामला: छुट्टियों में स्कूल का Homework नहीं किया, तो डांट के डर से बच्चे ने रची अपनी ही Kidnapping की कहानी, फिर…

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के थाना कोट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसमें आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी अगवाह करने की एक ऐसी कहानी बनाई की सुनने वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। कहानी भी ऐसी जिसे सुनकर छात्र के पिता परिजन यहां तक की पुलिस की भी सांसें फूल गई।

छात्र ने कहा कि दो नकाबपोश युवकों ने कुछ सुंगाकर उसे अगवा कर लिया और मोटरसाइकिल पर उसे ले गए। लेकिन काफी दूर जाकर जब वह जाम में रुके तो एकदम उसे होश आया और वह वहां से उनसे किसी तरह छूटकर भाग गया। ऐसी कहानी जब बच्चे ने घरवालों को सुनाई तो परिजनों ने थाना कोट में इसकी सूचना दी। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बरकरार हो गया। बच्चे की किडनैपिंग को लेकर हर जगह पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे।

लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की गहनता से छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सारी कहानी झूठी साबित होने लगी और थोड़ी देर पूछताछ के बाद बच्चे ने खुद उस पर मोहर लगा दी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात की 1 महीने की छुट्टियां स्कूलों में हुई थी और 31 जुलाई से फिर से स्कूल शुरू हुए हैं।

लेकिन स्कूल का होमवर्क न करने पर कहीं स्कूल में डांट ना पड़े इससे बच्चे ने इस तरह की किडनैपिंग की कहानी बना डाली जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...