साहब! बड़ी मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है, लड़की देखने जाना है… कांस्टेबल ने अपने अधिकारी को लिखा ऐसा लेटर; जानें वजह

साहब! बड़ी मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है, लड़की देखने जाना है

वायरल डेस्क। फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश की पुलिस की छुट्टियों का जो मामला है वह कांस्टेबल राघव चतुर्वेदी के इस पत्र से साफ हो रहा है की सिपाहियों की छुट्टी कैसे मिलती है. उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही का एक लेटर सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो छुट्टियों के आवेदन से जुड़ा है. इसमें सिपाही ने छुट्टी लेने की वजह का खुलासा किया है. सिपाही ने लिखा कि बड़ी मुश्किल से अच्छा रिश्ता आया है. शादी की उम्र भी निकल रही है. फिलहाल अफसरों ने उसकी छुट्टी मंजूर कर ली है. पहले भी एक दरोगा ने ससुराल जाने के लिए छुट्टी इसी तरह लेटर पर मांगी थी.

पढ़िए क्या लिखा है लेटर में-

सेवा में,
श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय (सदर)

जनपद – फतेहगढ़
विषय- शादी करने के लिए कन्या दर्शनार्थ अवकाश

महोदय,
सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी के पिताजी ने प्रार्थी को दूरसंचार के माध्यम से सूचित किया कि वह प्रार्थी के लिए कन्या देखने जा रहे हैं. प्रार्थी की पुलिस में नौकरी लगे तीन वर्ष होने जा रहे हैं. अभी तक प्रार्थी का विवाह नहीं हुआ है. महोदय शादी के रिश्ते भी न के बराबर आ रहे हैं. श्रीमान बड़ी ही मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है. महोदय प्रार्थी की विवाह की आयु भी अपनी अन्तिम सीढ़ियों पर है.

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्राथी को दिनांक 03/09/23 से 5 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. महोदय की महान कृपा होगी.

सोशल मीडिया पर यह लेटर हो रहा वायरल

यह लेटर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पांच दिन की छुट्टी पुलिस कॉन्स्टेबल को मिल गई है. कांस्टेबल के घरवाले अब बेहद ही खुश है और सुकून से अपने बेटे के लिए लड़की को देख रहे हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...