CG ब्लाइंड मर्डर केस: जादू-टोना के शक में दंपती ने की थी महिला की हत्या… पिछले साल पहाड़ों पर मिली थी हड्डियां… पुलिस ने ऐसे किया केस सॉल्व

CG

कुसमी: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की चांदो पुलिस ने जादू-टोना के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या कर उसकी लाश पहाड़ पर झाडिय़ों में छिपाने वाले दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल झारखंड के ग्राम सरुवत की रहने वाली वृद्धा गत वर्ष नवंबर माह में लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इस बीच जनवरी माह में छत्तीसगढ़ के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम इदरीकला के पहाड़ पर मानव हड्डियां मिली थीं।

इसकी जानकारी वृद्धा के बेटे ने चांदो थाने पहुंचकर मानव हड्डियां मां के होने की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराया तो हड्डियां वृ़द्धा की ही निकलीं। इसके बाद मामले की जांच में पुलिस ने वृद्धा के पड़ोस में ही रहने वाले पति-पत्नी को उसकी हत्या (CG blind murder case) करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनवरी 2024 में झारखंड के सीमावर्ती ग्राम सरुवत निवासी रामलाल किसान चांदो थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि ग्राम इदरीकला के पहाड़ी में जो मानव हड्डियां मिली है, वह करीब 2 माह पहले लापता हुई उसकी मां की हो सकती हंै।

इसके बाद पुलिस ने संभावित मृतका प्रार्थी की मां सुखनी देवी की मृत्यु के संबंध में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से बरामद मानव हड्डियों का विधिवत डीएनए परीक्षण (CG blind murder case) कराया गया। इसमें हड्डियां सुखनी देवी उम्र 70 वर्ष की होनी पाई गई।
इसकी पुष्टि होने पर आगे की जांच में पता चला कि वृद्धा की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले दंपती कवलदेव नगेसिया पिता नन्हेसर उम्र 40 वर्ष व बजंती पति कवलदेव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सरुवत द्वारा की गई है।

दंपती को भेजा गया जेल
दंपती द्वारा हत्या करने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 302, 201 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वृद्धा की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में भापेंद्र साहू थाना प्रभारी चांदो, एएसआई गिरीश सहाय, महिला प्रधान आरक्षक प्रमिला टोप्पो, मित्रविन्दा, आरक्षक संदीप कुजूर, अमरसाय, मुकेश सिदार, विश्वनाथ ठाकुर व अशोक नाग शामिल रहे।

बच्चों की हुई मौत तो जादू-टोना का करने लगे शक
पूछताछ में दंपती ने बताया कि पिछले 2-3 वर्षों के दौरान उनके तीन बच्चों की अचानक अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई थी। इससे दोनों पति-पत्नी को वृद्धा पर संदेह था कि वह जादू टोना करके उसके बच्चों को मार रही है।

9 महीने पहले की थी हत्या
पिछले वर्ष नवंबर माह में जब वृद्धा सुखनी देवी किसी काम से पहाड़ी रास्ते से ग्राम इदरीकला आ रही थी, तब आरोपी महिला बजंती ने पहले पत्थर से वृद्धा के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पति कवलदेव के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने के लिए वृद्धा के शव को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर झाडिय़ों के नीचे छिपा दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...