CG – भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की मौत: तीज के लिए बहन को घर लाने के लिए निकले दो भाई… पर आई उनकी लाशें… परिवार में छाया मातम

डेस्क। छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व के मौके पर एक दुखद खबर सामने आई है। बहन को लेने जा रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीज पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले ही बहनों को लाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लेकिन राजनांदगांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

तीज में बहन के घर पहुंचने से पहले हो गई अनहोनी
बहन की जगह दो भाइयों की लाश घर पहुंची। जिसे देखकर परिवार वालों में मातम छा गया। बताया कि गया कि दयालु ध्रुव और गजेंद्र धुव दोनों बाइक पर बहन को लाने निकले थे। लेकिन बहन के घर पहुंचने से पहले अनहोनी हो गई। दयालु ध्रुव और गजेंद्र धुव बाइक पर सवार होकर देवभोग से गरियाबंद की ओर आ रहे थे।

इस दौरान कोड़ोहरदी मोड़ पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाईयों को गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब राहगीरों ने दोनों की लाश सड़क पर देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...