कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में प्रवेश की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 5 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में भी छात्र बची हुई सीटों में प्रवेश ले सकेंगे।

साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर सत्र 2025 26 में प्रवेश की तिथि को 14 अगस्त से बढ़ाकर 5 सितंबर 2025 कर दिया है।

सचदेवा ने बताया कि जिन छात्रों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया था वे अब अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना एक या दो दिन में साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में संपर्क कर प्रवेश की जानकारी ले सकते हैं।

शासन का यह निर्णय छात्र हित में लिया गया है ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसके फलस्वरूप छात्र साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में BA BCom BSc BCA PGDCA DCA MSc MCom BLib MLib में बची हुई कुछ सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। साई कॉलेज ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9977001027 जारी किया है, जिस पर छात्र संपर्क कर प्रवेश संबंधी जानकारी ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...