ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, ससुराल जाने निकले पिता और बेटी की मौत

बालोद. ससुराल जाने निकले पिता और मासूम बेटी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए. यह घटना बालोद जिले के संजारी चौकी के अछोली गांव की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतक की पहचान सुरेश नेताम पिता स्वर्गीय कुंजीलाल, कुमारी नैना नेताम पिता सुरेश नेताम निवासी ग्राम कोड़ेकसा के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरेश नेताम अपनी 10 साल की बेटी के साथ ससुराल जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक Cg 07BT 7329 ने बाइक को टक्कर मार दिया.

इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए. वहीं घटना स्थल पर ही पिता की मौत हो गई. वहीं पुत्री की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो गई. आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...