रक्षाबंधन के दूसरे दिन दुर्ग में मिली थी लाश, अब तक नहीं हुई पहचान: हाथों में राखियां और सर में चोट के निशान… मौत का कारण जान कर हैरान रह जाएंगे आप

दुर्ग। दुर्ग जिले में रक्षाबंधन की त्योहार के दिन मिली एक शख्स की लाश की अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। लाश के सर में चोट के निशान थे और हाथों में राखी बंधी हुई थी। व्यक्ति का शर्ट भी कई जगह से फटा हुआ था। मिली जानकारी अनुसार अज्ञात व्यक्ति की लाश शराब दुकान के पास मिली थी। शव की पहचान करने के लिए जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने सभी जगह उसके पंपलेट्स भी जारी किए हैं। मामला जेवरा सिरसा चौक और पुलगाओं थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक सितंबर को ग्राम जेवरा सिरसा शराब भट्ठी के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। युवक की पहचान करने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसके बारे कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक को राखी के दिन शराब भट्ठी के आसपास देखा गया था। उसने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। पुलिस की माने तो अधिक शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई होगी जो की हैरान करने वाली बात है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मरचुरी में रखवा दिया था।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अज्ञात की पहचान करने के लिए सभी थानों और सार्वजनिक जगहों में पंपलेट्स जारी किए हैं। इसके साथ ही पहचान बनाने के लिए मोबाइल नंबर 9479192061 / 8827267373 भी जारी किया है। पुलिस ने बताया कि युवक का रंग सांवला, लंबाई साढ़े पांच फिट है। उसने सफेद शर्ट और नीले रंग का पैंट पहना हुआ है। उसकी दाढ़ी मूंछ सफेद और बाल छोटे हैं। अब आगे की जांच और अज्ञात व्यक्ति की पहचान के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...