उप निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा, राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश

दुर्ग। अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटंाकन, डायवर्सन आदि प्रकरणों की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी विकासखण्ड के एसडीएम व तहसीलदार उपस्थित थे। उन्होंने उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली। जनदर्शन में प्राप्त हुए सीमांकन से संबंधी प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने को कहा। राजस्व अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन कर प्राथमिकता क्रम में निपटारा करने और इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

सामाजिक संस्थाओं की मांग पर शहर से बाहर खाली पड़ी जमीन को बड़े पैमाने पर चिन्हांकित कर आबंटित भूमि को सभी समाज प्रमुखों को दिए जाने के निर्देश दिए। आबादी भूमि आबंटन एवं वृक्ष कटाई के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। साथ ही उप निर्वाचन अधिकारी योगिता देवांगन ने विधानसभा निर्वाचन के संबंध में अधिकारियों से मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन कर फोटो अपलोड करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों को चिन्हांकित भवन की व्यवस्था का वेरिफिकेशन स्वयं करने को कहा। मतदान केन्द्र भवन की एक सूची बनाकर पीडब्ल्यूडी को भेजने के निर्देश दिए, ताकि टूट-फूट में आवश्यक सुधार कर मरम्मत का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रेम्प की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, ताकि उन्हें मतदान केन्द्र पहंुचने में कोई असुविधा न हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिप्टी CM विजय शर्मा बस्तर दौरे पर: 5 जिलों...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने 3 दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान 5 जिलों नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा का सड़क...

जीएसटी राजस्व संग्रहण विषय पर मंत्रियों के समूह (GoM)...

रायपुर। देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक...

दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में शिक्षक का अपहरण: स्कूल...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली "वॉटर वुमन" के नाम...