भिलाई। भिलाई निगम ने घोषणा की है कि कॉलोनी के विकास के लिए जमा किए गए विकास शुल्क की राशि केवल उसी कॉलोनी के विकास पर खर्च की जाएगी। वैद्य कॉलोनी 39 के निवासियों द्वारा भवन निर्माण के लिए विकास शुल्क जमा किया जाता है, जिसके आधार पर उन्हें भवन अनुज्ञा दी जाती है।

हर कॉलोनी का विकास शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जो उस क्षेत्र की सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था, पानी, सीवरेज और सफाई व्यवस्था में खर्च किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए हर कॉलोनी के लिए अलग अकाउंट नंबर खोला है, और अब सभी शुल्क उसी खाते में जमा होंगे।
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉलोनी के लोग अलग-अलग मांग करते हैं, और जो भी राशि जमा होगी, वही उसी कॉलोनी के विकास में खर्च की जाएगी। नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे संपत्ति कर, जलकर, भूभाटक और अन्य सभी करों को नियमित रूप से जमा करें ताकि क्षेत्र का विकास और बेहतर किया जा सके।