शिशुपाल पर्वत में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

महासमुंद। जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने पर्वत से कूदकर आत्महत्या की है।

मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी युवक डिलेश्वर साव और एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना के बाद शिशुपाल पर्वत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर्यटकों से 20-20 रुपए शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस इंतजाम नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...