भिलाईवासियों के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार: अत्याधुनिक हार्डवेयर एंड सॉफ्टवेयर सुविधा सहित भिलाई में तैयार होगा BPO और गारमेंट फैक्ट्री… युवाओं, महिलाओं सहित 1500 लोगों को रोजगार देने की तैयारी… MLA यादव, महापौर नीरज और निगमायुक्त व्यास ने स्थल का किया निरीक्षण

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत युवाओं को रोजगार के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ तैयार होगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई है। जिस पर तत्परता से अमल किया जा रहा है। इसके साथ ही गारमेंट फैक्ट्री तैयार किया जाएगा, इसके तैयार हो जाने से भी अधिकतर महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा तथा बीपीओ के माध्यम से युवाओं को भी रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिसके चलते 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं पर शीघ्रता से काम करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस मौके पर महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बता दे कि गारमेंट फैक्ट्री बनाने के लिए स्थल की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है, बीपीओ के लिए स्थल लगभग तय हो चुका है। नवीन महाविद्यालय की नई बिल्डिंग निर्माण के लिए भी आज स्थल का निरीक्षण किया गया। भिलाई के खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए शहर में शानदार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स एवं स्विमिंग पूल बनाने की तैयारी की जा रही है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता तिवारी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...