CG में बुकिंग के लिए निकला ड्राइवर परिवार संग बस लेकर हुआ फरार: मालिक की शिकायत पर खोजबीन शुरू… CCTV फूटेज पर नजर आ रहा है बस का लोकेशन

राजनांदगांव। दुर्ग संभाग के राजनांदगाव में बस चालक द्वारा मालिक की बस लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। रात्रि बुकिंग के लिए बस लेकर निकला बस चालक बस लेकर फरार हो गया है। बस के मालिक ने इसकी लि​खित शिकायत कोतवाली थाने दर्ज कराई है। बस चालक की खोजबीन की जा रही है। सीसीटीवी फूटेज में बस का लोकेशन नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत ट्रेवल्स कंपनी की बस क्रमांक सीजी 08 एम-0538 को कंपनी का चालक आदित्य कुमार द्विवेदी रात्रि बुकिंग के लिए तुमड़ीलेवा राजनांदगांव से लखोली राजनांदगांव के लिए निकला था। चालक द्वारा रात्रि बुकिंग छोड़कर बस लेकर अपने ससुराल घुमका चला गया। 8 जून की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास चालक अपने परिवार को बस में साथ लेकर घुमका-पटेवा होते हुए बस लेकर फरार हो गया है।

कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सुबह से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका अता-पता नहीं चल पाया है। कंपनी के मालिक रईश अहमद शकील ने फरार बस चालक के ​खिलाफ कोतवाली थाने में ​शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस को कुछ सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें आरोपी चालक द्वारा बस लेकर भागते दिखाई दे रहा है। जिस किसी भी को भी बस की जानकारी मिले वे इन नंबरों में 9827166826, 9302396076,9827183079 पर संपर्क कर सूचना दे सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...