सऊदी गया था परिवार, इधर भिलाई के घर में घट गई चोरी की वारदात; कैश और सोने-चांदी के ज्वेलरी पार… पुलिस जाँच में जुटी; जानिए कहां का है ये मामला?

भिलाई। भिलाई में एक बड़ी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि, परिवार समेत साउदी अरब गए व्यक्ति के मकान का ताला तोड़कर नगदी और सोना चांदी के जेवरात चोरी हो गए है। कंप्लेन पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने IPC की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। ये मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

जामुल पुलिस के अनुसार, जुनवानी में चौहान ग्रीनवेली के मकान नंबर 236 स्मृति नगर निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत किया है कि परिवारिक विवाद के बाद प्रभात कुमार वर्मा हाऊसिंग बोर्ड कैलाश नगर मकान नं. 15 में निवासी परिवार समेत रियाद साऊदी अरब चला गया। 30 मई को फोन पर उसे जानकारी मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है। हाऊसिंग बोर्ड कैलाश नगर में जाकर देखा तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में जाकर देखने पर आलमारी में रखा जेवरात, नगदी रकम 35 हजार गायब मिला। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, साहू समाज के...

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलकर ‘सेवा संकल्प चौक’ किए जाने की चर्चा के बीच साहू समाज के विरोध के बाद...

तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की घोषणा का साहू...

रायपुर। मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन करने की घोषणा के बाद इस निर्णय को लेकर विरोध के स्वर सामने...

CG Crime : आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग से...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लुंड्रा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही दो...

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में चार साल से अधिक समय तक हुई देरी के मामले में कड़ा...