छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी: रामलला दर्शन के लिए दुर्ग से कल रवाना होगी पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, डिप्टी CM शर्मा और मंत्री बघेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

दुर्ग। जिस घड़ी का सबको इंतजार था, वो अब खत्म हो रही है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 7 फरवरी को अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी। “श्रीरामलला दर्शन योजना” के तहत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री दयाल दास बघेल, दर्शन समिति संयोजक धरमलाल कौशिक बुधवार को आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे को ट्रेन रवाना होगी और सीधे अयोध्या जायेगी।

श्रीराम के पुण्य-पावन अयोध्या धाम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से 1 हजार 340 यात्री 20 बोगियों में बैठकर रवाना होंगे। ट्रेन में जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...