13 हजार फीट की ऊंचाई से कूदी लड़की… नहीं खुला पैराशूट तो 30 सेकंड में गिरी नीचे… मौत को दी मात

नई दिल्ली। किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती. अगर किस्मत में मौत लिखी है, तो मखमल के बिस्तर पर लेटा शख्स भी मारा जाता है. वहीं अगर जिंदगी लंबी है तो बड़े से बड़ी दुर्घटना भी मौत को ठेंगा दिखा देती है. ऐसा ही कुछ हुआ स्काईडाइवर जॉर्डन के साथ. जॉर्डन ने करीब साढ़े 13 हजार फ़ीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी मौत को मात दे दी. उसे काफी गंभीर चोटें आई लेकिन उसकी जान बच गई. अस्पताल में ट्रीटमेंट और प्रॉपर रेस्ट के बाद अब वो फिर से स्काईडाइविंग के लिए तैयार है.

अपने साथ हुए इस एक्सीडेंट के बारे में जॉर्डन ने बताया कि ये सबकुछ सिर्फ तीस सेकंड के अंदर हुआ था. वो करीब साढ़े 13 हजार फ़ीट की ऊंचाई से नीचे कूदी थी. 10 सेकंड के बाद उसे अपना पैराशूट खोलना था. लेकिन जब उसने ऐसा किया तो पता हाला कि उसका पैराशूट उसके पैरों में उलझ गया है. इसके बाद वो तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगी. सिर्फ बीस सेकंड वो और नीचे दर्द से कराह रही थी. उसे यकीन था कि अब वो जिन्दा नहीं बचेगी.

टूट गई थी हर एक हड्डी
35 साल की जॉर्डन जब जमीन पर गिरी, उस वक्त उसकी बॉडी का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जिसकी हड्डी ना टूटी हो. उसकी कमर, उसके पैर और उसकी एड़ियां तक टूट गई थी. लेकिन इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी वो होश में थी. अब वो फिर से पहाड़ों पर चढ़ना चाहती है. और एक बार फिर आसमान से छलांग लगाना चाहती है.

चलने में लगे तीन महीने
इस एक्सीडेंट के बाद करीब 25 दिन जॉर्डन अस्पताल में रही. उसे वापस अपने पैरों पर चलने में तीन महीने का समय लगा. इस छलांग के सिर्फ तीन दिन बाद उसे माउंट एवेरेस्ट की हाईकिंग के लिए जाना था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. लेकिन अब जॉर्डन ने अपनी इस हाइकिंग को इस साल नवंबर के लिए रिशिड्यूल कर लिया है.

जॉर्डन के मुताबिक़, सिर्फ इसलिए कि किसी तरह की अड़चन आ गई, आप अपने सपनों का गला नहीं घोंट सकते. जॉर्डन के मुताबिक़, स्काईडाइविंग उसका सपना है और वो अपने सपने को नहीं छोड़ सकती. जल्द ही वो फिर से छलांग लगाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...