शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मारपीट भी की, मामला दर्ज

दुर्ग। भिलाई के स्मृति नगर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती को शादी का झूठा वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और विरोध करने पर मारपीट की।

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने पुलिस में मामले की शिकायत की है। आरोपी का नाम मुकेश सोनकर है, जो डिपरापारा (पोटिया), दुर्ग का रहने वाला है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि मुकेश ने उसे शादी का लालच देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने न केवल इंकार किया, बल्कि उससे मारपीट भी की। सबसे शर्मनाक बात यह है कि मुकेश ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। डिजिटल साक्ष्यों की तलाश की जा रही है और कथित वीडियो को बरामद करने की कोशिश जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...