CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में 25 CRPF जवानों की तबियत अचानक बिगड़ी: 5 जवानों को अपोलो हॉस्पिटल किया गया रेफर… सामने आई ये वजह; जानिए

– 25 CRPF जवानों को हुआ फ़ूड पोइसिनिंग
– 5 जवानों को अपोलो हॉस्पिटल किया गया रेफर
– नास्ता करने के बाद बिगड़ी तबियत

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आ रहीं है। जिले में नरेली कैंप के 25 CRPF जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। प्राप्त सुचना के अनुसार जवानों की तबियत सुबह के नाश्ता के बाद बिगड़ी है। CRPF सूत्रों के अनुसार 5 जवानों का अभी भी इलाज बचेली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार जवानों की हालत सामान्य है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CRPF के 230 वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को सुबह के नाश्ते में छोले भटूरे सर्व किया गया था। नास्ता खाने के कुछ ही देर बाद जवानों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। जवानों की तबीयत बिगड़ने के बाद 25 जवानों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version